फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडरों के खिलाफ रेलवे ने चलाया अभियान 

Fri, 22 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन से बरामद अवैध सामान।
विज्ञापन
 रेलवे बोर्ड के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की टीम ने गुरुवार को दोपहर बाद स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर चेकिंग अभियान चलाया। वृहद पैमाने पर चले अभियान से अवैध वेंडरों में खलबली मची रही। वहीं टीम के सदस्यों ने बडे पैमाने पर अवैध रूप से रखे पानी के बोतल, कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, बिस्कूट आदि के पैकेट बरामद किए। चेतावनी दी गई कि किसी हालत में स्टेशन पर अवैैध वेंडिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

लाख प्रयास के बाद भी रेलवे स्टेशन से अवैध वेंडिंग का धंधा समाप्त नहीं हो रहा है। स्टेशन पर जो वैध वेंडर हैं वे भी अपने अंडर में दो से तीन लोगों को रख छोड़ा है। लगातार शिकायतों के बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। अब अवैध वेंडरों के खिलाफ रेलवे बोर्ड ने अभियान शुरू किया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बुधवार को स्टेशन पर छापेमारी कर बडे पैमाने पर पानी की बोतल बरामद की। इसकी क्रम में गुुरुवार को दोपहर बाद एससीएम अजय तिवारी, डीसीएम हिमांशु शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने आरपीएफ के साथ विभाग की टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या एक से सात तक के स्टालों की छानबीन की गई। 
 यही नहीं वेंडिंग के लिए स्टेशन परिसर में गलत ढंग से रखे पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, स्नैक्स के पैकेट आदि बरामद किए। छापेमारी से स्टेशन पर अवैध वेंडरों में खलबली मच गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें