पुरानी पेंशन की बहाली के लिए 16 मार्च को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस), फ्रंट अगेंस्टएनपीएस, बिहार राज्य कर्मचारी के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के सदस्य पटना विधान सभा का घेराव करेंगे। इसमें पीडीडीयू मंडल से बड़े पैमाने पर कर्मचारी शामिल होंगे। इस संबंध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष और फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संतोष पासवान ने कहा कि रेलवे में निगमीकरण को रद्द करने और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लड़ाई जारी है। कर्मचारी एकजुट होकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी संघर्ष की देन है कि पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली को लागू की गई है।