फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू स्टेशन से पांच वर्ष में बरामद हुए सात करोड़ नकद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन तस्करों के लिए सबसे मुफीद रास्ता है। ट्रेनों से सिर्फ सोना चांदी, हेरोइन, असलहा ही नहीं नकदी भी ले जाई जा रही है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से पांच वर्षों में सात करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की जा चुकी है। इसके साथ ही 41.48 लाख के विदेशी मुद्रा भी बरामद हो चुकी हैं। प्रतिदिन करोड़ों लोग रेलवे से यात्रा करते हैं। हावड़ा-दिल्ली देश के व्यस्त रेल रूटों में है। यात्रियों के साथ तस्कर भी ट्रेनों को नकदी और सोने चांदी, कछुआ, नशीले पाउडर आदि की तस्करी करते हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग होने लगातार नकदी बरामद हुए हैं। 20 जुलाई 2018 को दुरंतो एक्सप्रेस के ए-वन कोच से हावड़ा से दिल्ली ले जाए जा रही दो करोड़ रुपये की नगदी बरामद हुई थी। राजस्थान के गंगानगर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसी साल वर्ष 25 अक्टूबर को राजधानी एक्सप्रेस में 50 लाख दस हजार 840 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में 25 जनवरी को जीआरपी व आरपीएफ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो की सीढ़ी से एक करोड़ 18 लाख रुपये नकदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा। आरोपित वाराणसी से रुपये से भरे दो बैग लेकर हावड़ा के दुर्गापुर जाने की फिराक में था। 31 जुलाई 2020 का स्थानीय रेलवे स्टेशन परे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम कटनी मध्य प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 48. 50 लाख भारतीय रुपये के साथ अमेरिका, चीन, नेपाल, थाईलैंड सहित एक दर्जन देशों की लगभग 41.84 लाख रुपये मूल्य की करेंसी बरामद की।
आठ मार्च 2021 को ब्रह्मपुत्र मेल से एक करोड़ रुपये मूल्य के दो दो हजार के नकली नोट बरामद किए। 15 जून की रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 38.50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया। सात दिसंबर 2022 को दो लोगों के पास से तीस लाख रुपये नकद बरामद हुए। नए वर्ष की शुरूआत में 20 जनवरी को दिलदारनगर स्टेशन से जीआरपी ने 28 लाख रुपये के साथ दो युवकों को पकड़ा। पांच फरवरी को स्थानीय स्टेशन पर 38.53लाख नकद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। अब शनिवार को डेढ़ करोड नकद बरामद हुआ। इस संबंध में जीआरपी नरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इसी वजह से चार माह में 2.46 करोड़ रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें