पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बैनर तले बुधवार को प्लांट डिपो कारखाना के फ्लैस बट वेल्डिंग प्लांट के गेट पर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया गया ।
मीटिंग की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह ने किया, बोले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाना ही एक मात्र उपाय है। एसपी सिंह ने रेल प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग किया। ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान भी कहा कि बंद पडे ग्लूड ज्वाइंट (रेल पटरी को जोड़ने संबंधी कार्य) को फिर से शुरू करने के लिए यूनियन की तरफ से महाप्रबंधक के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। कहा कि जबकि लाखों रुपये खर्च कर ग्लूड ज्वाइंट के लिए खरीदे गए सामान की वैधता तिथि समाप्त होने वाली है। गेट मीटिंग के दौरान सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, मोहनराम, दिनेश कुमार सिंह , बीबी सिंह, बृज मोहन, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर प्रताप सिंह, जीत बहादुर थापा, ऋषिकेश यादव, महेश कुमार, करमजीत, कृष्णा साह, आरके सिंह आदि लोग मौजूद रहे।