फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुरानी पेंशन के लिए रेलकर्मियों आवाज बुलंद की

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-31 और 32 पीडीडीयू नगर। पुरानी पेंशन की मांग के समर्थन में रेलकर्मियों ने शुक्रवार को फिर से हुंकार भरी। अलग अलग शाखाओं की ओर से गेट मीटिंग में रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन निर्णायक दौड़ में पहुंच गया है। निर्णय लिया गया कि इसी मांग को लेकर प्रत्येक माह में 21 तारीख को रेलवे कॉलानियों से कर्मी शाम को मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा दो के बैनतले कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे पावर हाउस परिसर में गेट मीटिंग कर न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। शाखा सचिव भैया लाल ने कहा कि वर्तमान में सरकार का रवैया सरकारी कर्मचारियों के प्रति बेहद उदासीन है। कहा कि संघर्ष की कड़ी में हर महीने की 21 तारीख को विभिन्न माध्यमों से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। कहा कि 21 मई की शाम साढ़े पांच बजे सभी विभागों के रेलकर्मचारी एकसाथ सभी रेलवे कालोनियों में मशाल जुलूस निकालेंगे। सभा में अध्यक्ष शोभनाथ सिंह, आई बी मिश्र, अजय रावत, सतीश यादव, प्रदीप कुमार, रमेश यादव, राममिलन, रविन्द्र कुमार सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, दिनकर पाण्डेय, विपुल सिंह, होशिला यादव, डीकेएस राय, कपिलदेव, संतोष कुमार, दिनानाथ पासवान, मनोहर कुमार आदि उपस्थितरहे। इसी तरह प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि पुराने पेंशन की बहाली की लड़ाई अब अंतिम चरण में है। विभिन्न विभागों के केंद्रीय कर्मचारियों, राज्य सरकार के कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की एक संगठित राष्ट्रीय मंच का गठन किया गया है। इसके नेतृत्व में आने वाले दिनों में पेंशन की बहाली के लिए राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुल्तान अहमद, रामजी यादव, केदार तिवारी, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह,जीत बहादुर थापा आदि रहे। अध्यक्षता अरुण कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें