फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टाल संचालकों पर जुर्माना

Mon, 15 Jun 2015 01:58 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक महबूब रब ने रविवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के चार स्टालों पर यात्रियों से मिली शिकायत के आधार पर उन पर जुुर्माना लगाया। इसे लेकर जहां स्टाल संचालकों में खलबली रही, वहीं मातहत अधिकारियों में भी कार्रवाई होने का खौफ रहा।
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) महबूब रब रविवार की सुबह दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सबसे पहले तत्काल काउंटरों का अंदर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद उन्होंने बुकिंग काउंटरों का भी अंदर से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहां भी उन्हें कोई अनियमितता नहीं मिली। सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफाई रखने की हिदायत दी।  इसके पश्चात सीसीएम ने प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर पहुंचकर यात्रियों की शिकायत पर स्टालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्हें चार स्टालों पर भारी खामियां देखने को मिलीं। वहीं पानी न रहने और निर्धारित से अधिक मूल्य लेने पर चार स्टाल संचालकों पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक स्टाल पर एक-एक हजार रुपये जुुर्माना किया। देर शाम को भी सीसीएम ने प्लेटफार्म और पैंट्री कार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



 इस दौरान पैंट्री कार में गंदगी और खाने की गुणवत्ता सही नहीं प्रतीत होने पर उन्होंने दो पैंट्री कार मैनेजरों पर सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को लेकर          अगर किसी तरह की शिकायत यात्री की मिलती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

 निरीक्षण के दौरान वाणिज्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें