फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी कोच लगाना भूले रेलकर्मी, 6 घंटे तक परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना-डाॅ आंबेडकर नगर डाउन 09344 स्पेशल ट्रेन में रेलवे कर्मी थर्ड एसी कोच बी-6 जोड़ना भूल गए। बिना एसी कोच के स्पेशल ट्रेन पटना से 220 किलोमीटर दूर पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। हालांकि, रेलवे के एप और वेबसाइट पर कोच दिख रहा था।
विज्ञापन

पटना से सवार 30 यात्री सीट के लिए एक कोच से दूसरे कोच में करीब 6 घंटे तक भटकते रहे। पटना से सूचना मिलने पर पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन में बी 6 कोच जोड़ा गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पटना से डॉ. आंबेडकर नगर मध्य प्रदेश जा रही स्पेशल ट्रेन शनिवार की भोर में 3:30 बजे पटना जंक्शन से खुली। बी-6 कोच में रिजर्वेशन कराने वाले यात्री जब ट्रेन पर सवार होने पहुंचे तो उन्हें कोच नहीं मिला। सिग्नल होने पर ट्रेन चलने लगी तो यात्री दूसरे कोच में सवार हो गए। पटना से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि ट्रेन में बी-6 कोच नहीं जोड़ा गया है। इस कोच में पीडीडीयू जंक्शन से भी 21 यात्रियों को सवार होना था। सूचना पर पीडीडीयू रेल मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए। ट्रेन सुबह 09:19 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। यहां स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, आरपीएफ, जीआरपी की टीम ने इंजन के पीछे थर्ड एसी कोच बी-6 जोड़ा गया। इसके बाद कोच में यात्रियों को बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें