फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का हुआ वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडलीय अस्पताल में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों का वैक्सीनेशन किया गया। सबसे पहले वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने टीकाकरण कराया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन सबके लिए जरूरी है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। सभी लोग अवश्य रूप से वैक्सिनेशन कराएं। सोमवार को अस्पताल में 482 जवानों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से कोरोना के वैक्सीनेशन की शुरूआत हुई थी। लोको मंडलीय अस्पताल में 28 जनवरी को पहले दिन टीकाकरण किया गया। पहले दिन 54 स्वास्थ्यकर्मियों, 29 जनवरी को 47 स्वासथ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसी तरह 15 फरवरी को भी बचे हुए 34 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसी कड़ी में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का टीकाकरण की शुरूआत हुई। रेलवे सुरक्षा बल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, डीडीयू निरीक्षक संजीव कुमार, एसआई बाल गंगाधर सहित यहां रजिस्टर्ड 450 जवानों को चिकित्सकों की टीम ने कोरोना की वैक्सीन लगाई। अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि अस्पताल में टीकाकरण की तैयारी पहले से कर ली गई थी। यहां वैक्सीन लगाने के बाद किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के लिए चार बेड तैयार रखे गए हैं। हालांकि पूरे टीकाकरण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। वहीं टीका लगवाने के बाद कमांडेंट आशीष मिश्र ने कहा कि जिस पर देश में फिर से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में टीकाकरण सबसे आवश्यक है। उन्होंने लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम के पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें