फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के मानस नगर कालोनी में शनिवार की रात नौ बजे करेंट की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई। रेल कर्मी कूलर में पानी भर रहा था, तभी करेंट की चपेट में आ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रेलवे के डीजल शेड में टेक्नीशियन के पद पर तैनात बिंदा रावत (55) मानस नगर के क्वार्टर संख्या 1688/ ए में परिवार के साथ रहता था। शनिवार की रात नौ बजे वह गर्मी को देखते हुए कूलर में पानी भरने लगा। इसी बीच किसी तरह कूलर में करेंट उतर आया और बिंदा उसकी चपेट में आ गया। आनन फानन में परिवार के सदस्यों ने लाइन काटी और किसी तरह उसे छुड़ाया। गंभीर रूप से झुलसे रेलकर्मी को परिजन रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बिंदा को मृत घोषित कर दिया। रेलकर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को रेलवे क्वार्टर ले आए। यहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बिंदा दो लड़कों और तीन लड़कियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें