फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे में तैयार हुआ खुर्मा रोड और शिवसागर रोड के बीच रेल पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीडीयू गया रेल रूट पर खुर्माबाद रोड और शिवसागर रोड स्टेशन के बीच अंग्रेजों क जमाने के पुुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाया गया। यह पूरा काम मात्र छह घंटे में किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय की देख रेख में मंडल में ट्रैक सेफ्टी और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीडीयू-गया रेलखंड में खुर्माबाद रोड एवं शिवसागर रोड स्टेशनों के बीच स्थित एक पुराने लघु रेल पुल के स्थान पर नए लघु रेल पुल का निर्माण किया गया। ऊपर से रेल लाइन हटाते हुए लगभग 120 वर्ष पुराने इस लघु रेल पुल के ढांचे को ध्वस्त करने के बाद नए पुल के लिए प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स और उनके स्लैब स्थापित किए गए। सटीक कार्ययोजना एवं समन्वय के साथ इस रेल पुल के पुनर्निर्माण का कार्य मात्र छह घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक में सफलतापूर्वक किया गया। इस पुल के पुनर्निर्माण कार्य के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल अभियंता सुनील कुमार रहे। खुर्माबाद रोड एवं शिवसागर रोड स्टेशनों के मध्य स्थित पुनर्निर्माण के लिए ध्वस्त किए गए लगभग 120 वर्ष पुराने लघु रेल पुल से ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी की ईंटें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें