फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात हुई बारिश, दिन भर पड़ी फुहारें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिखा। आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं बारिश की फुहारे गिरती रही। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को पूरी रात बारिश होती रही। बारिश की वजह से जगह जगह जलभराव हुआ और सड़कों पर कीचड़ की स्थिति रही। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। चक्रवाती तुफान यास का असर जिले में दिख रहा है। बुधवार की शाम से ही आसमान में बादल छा गए। बृहस्पतिवार को दिन भर कहीं तेज कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। उमसभरी गर्मी से लोगों को छुटकारा मिला। शुकवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री रहा। हल्की फुहारों की वजह से जेष्ठ माह में सावन का एहसास होता रहा। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को पूरी रात बारिश्ता होने से नगर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी नगर के निचले हिस्से में बसे वार्डों व कालोनियों के लोगों को उठानी पड़ी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रविनगर, कैलाशपुरी, पटेल नगर, नई बस्ती, अलीनगर, न्यू महाल, काली महाल, ईस्टर्न बाजार आदि मोहल्लों में सड़कों पर बारिश के साथ नाली का पानी बहता रहा। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार एशिया की सबसे बड़ी चंदासी कोल मंडी में जल भराव से दिक्कत हुई। जीटी रोड के दोनों किनारे तीन से चार फुट तक गड्ढे हो गए हैं। स्थिति यह है कि डिपो में जाने वाले प्रमुख पांचों मार्ग बंद है। इससे वहां तक ट्रक नहीं पहुंच रहे हैं। मजबूरी में ट्रक चालक सड़क पर ही ट्रक खड़े कर रहे हैं। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें