फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उर्वरक की दुकानों पर छापे, तीन प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
चंदौली में उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते कृ​षि उपनिदेशक भीमसेन। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को उर्वरक बिक्री केंद्रों पर औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर उप कृषि निदेशक एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए) की संयुक्त टीम ने कई खाद दुकानों का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेसर्स गुप्ता फर्टिलाइजर, मेसर्स पंकज खाद भंडार और मेसर्स शिव खाद भंडार बंद मिले। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके अलावा मेसर्स हरि ओम फर्टिलाइजर, मेसर्स सौम्या फर्टिलाइजर, मेसर्स न्यू जायसवाल खाद भंडार और मेसर्स पटेल फर्टिलाइजर का भी गहन निरीक्षण किया गया।
टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 13 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। उप कृषि निदेशक ने आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र (गोरारी) और साई खाद भंडार से छह नमूने लिए, जबकि वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डॉ. पूजा त्रिपाठी ने शहाबगंज क्षेत्र की दुकानों से सात नमूने लिए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्ध है। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें