फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राहुल स्पोर्ट्स ब्लू ने वाराणसी एकादश को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। एक स्कूल में चल रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल टी-20 अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को राहुल ब्लू ने वाराणसी एकादश को 7 विकेट से पराजित किया। इसके साथ ही टीम दूसरे राउंड में पहुंच गई। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिकेत को दिया गया।
विज्ञापन

टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए वाराणसी एकादश ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम की तरफ से नीतीश और कृष्ण ने 25-25 रन बनाए, जबकि सुप्रीम ने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल ब्लू की टीम ने 16 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से अनिकेत ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। ओम और इरफान ने 11-11 रन बनाए। वाराणसी एकादश की तरफ से रवि, उमेश और देव ने एक-एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनिकेत को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें