फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाषण प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, नीतू द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के जीवन, विचारों और देश की एकता में उनके योगदान पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में राहुल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीतू को द्वितीय स्थान मिला और आरसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के भाषण की विषयवस्तु, प्रस्तुति शैली और प्रभाव पर आधारित मूल्यांकन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया व डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें