फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पंजाब के सबसे बड़े दुश्मन हैं: सुखबीर बादल

Mon, 21 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अमृतसर में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब व पंजाब की जवानी को नशों के लिए बदनाम करने वाले राहुल गांधी पंजाब के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उनकी सोच ने कांग्रेस के पंजाब व सिख विरोधी होने का सबूत पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल वाकई कहते हैं कि पंजाब में नशा बहुत है तो वे पहले यूथ कांग्रेस के नेताओं का डोप टेस्ट करवा लें और यदि उनमें से नशेड़ी निकलें तो समझ लो कि पंजाब में नशा है।
विज्ञापन


रविवार को उन्होंने यहां कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब सबसे अधिक तरक्की करने वाला राज्य बन चुका है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं परंतु कांग्रेस और विरोधी पार्टी के नेता झूठ बोलकर पंजाब को ऐसे ही बदनाम कर रहे हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि बहादुरी के लिए प्रसिद्ध और समूचे देश को अन्न मुहैया करवाने वाली पंजाबी कौम नशेड़ी कैसे हो सकती है। वे सुबह पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के साथ श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह के खिलाफ आयकर का केस दर्ज होने संबंधी सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि रणइंदर के खिलाफ समन जारी होने से सच्चाई सामने आ गई है कि कैप्टन परिवार के विदेशी बैंकों में खाते और जायदाद है। सतलुज -यमुना लिंक नहर पर उन्होंने अपना पक्ष दोहराते हुए कहा कि इस नहर की न जरूरत थी, न है और न ही यह बनने दी जाएगी इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

उपमुख्यमंत्री ने शहर का लगाया चक्कर
श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद उपमुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे विकास प्रोजेक्टों का जायजा लिया। एक घंटे से अधिक उन्होंने शहर का दौरा किया और टाउन हाल, सौंदर्यीकरण, बीआरटीएस, स्वागती गेट आदि प्रोजेक्टों के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वरुण रूजम, पुलिस आयुक्त जतिंदर सिंह औलख, डीसीपी हरप्रीत सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप ऋृषि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें