फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्टाहार की गुणवत्तापूर्ण हो पैकिंग: डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत नरैना गांव में पुष्टाहार बनाने का कारखाना खोला गया है। बुधवार को डीसी एनआरएलएम प्रभारी व डीडीओ लक्ष्मण प्रसाद ने अधिकारियों के साथ नरैना गांव पहुंचकर पुष्टाहार निर्माण कार्य की जांच की। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण पुष्टाहार का निर्माण और अच्छी पैकिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं पुष्टाहार बनाने वाली महिलाओं ने डीडीओ को समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

शासन की ओर से ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन एनआरएलएम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर नरैना गांव में पुष्टाहार के कारखाने का 30 मई, वर्ष 2021 को तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व डीसी एनआरएलएम प्रभारी रम्या आर ने उद्घाटन किया था। यहां से सकलडीहा और चहनिया के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने वाले पुष्टाहार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इस कार्य के लिये 20 समूह की महिलाओं को लगाया गया है। उन्हें आठ हजार रुपये मानदेय के रूप दिया जाता है। एक शिफ्ट में करीब 250 पैकेट पुष्टाहार तैयार किया जाता है। वहीं निरीक्षण के दौरान पुष्टाहार बनाने वाली महिलाओं ने नियमित बिजली नहीं मिलने की शिकायत की। कहा कि पैकिंग मशीन संचालन के लिए तकनीकी सहायक की नियमित तैनाती नहीं किये जाने से भी परेशानी हेती है। डीडीओ ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय, बीपीएम सुजीत कुमार, समर, महेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें