फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने सोमवार को असना मोड़ के पास से इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 से संबंधित आरोपी झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

असना गांव निवासिनी बिट्टो खातून ने असना गांव में बिना पंजीकरण अस्पताल संचालन की शिकायत समाधान दिवस में की थी। शिकायत पर एसडीएम सदर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस पर एडिशनल सीएमओ डॉ. पीपी उपाध्याय और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस के साथ अस्पताल पर छापा मारा। छापे के दौरान वह मरीजों का इलाज कर कथित चिकित्सक फरार हो गया। मौके पर दवाइयों की कई पेटियां मिली थीं। इस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डॉ शैलेन्द्र कुमार ने पीडीडीयू नगर के पथरा निवासी मुंजाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कंदवा राजेश सरोज ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें