फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी के फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में रविवार की देर शाम एक विवाहिता की करकटनुमा घर में लगी पाइप में साड़ी के फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके वालों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवाहिता के पति व ससुर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

धानापुर थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव निवासिनी 24 वर्षीया नंदिनी की शादी चार वर्ष पूर्व बरहुली गांव निवासी खरे बिंद के पुत्र बबलू उर्फ अमित से हुई थी। रविवार की शाम पारिवारिक कलह से ऊबकर नंदिनी ने करकटनुमा घर के पाइप के सहारे साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें