फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बंद बोरे में मिले अजगर और कोबरा सांप, तस्करी की आशंका; PDDU जंक्शन पर मची सनसनी

Sat, 25 Jan 2025 03:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

जीआरपी कर्मी पीडीडीयू जंक्शन पर जांच कर रहे थे। इसी दाैरान प्लेटफाॅर्म नंबर पांच और छह पर बंद बोरे में कुछ दिखा। खोलते ही कर्मचारी हैरान हो गए। बोरे में दो अजगर और दो कोबरा थे। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बंद बोरे में मिला अजगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों से सोने, चांदी, नगदी, कछुओं और नशीले पदार्थों और असलहों की तस्करी तो होती रहती है। बीती रात ट्रेनों से विषैले सांपों की तस्करी का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक बोरे में बंद दो अजगर और दो कोबरा सहित चार सांप बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


आशंका है कि महाशिवरात्रि के मौके पर इसे सपेरों को बेचा जाना था। यह संयोग ही था कि बंद बोरा खुला नहीं। अन्यथा आधी रात के वक्त स्टेशन पर भगदड़ मच सकती थी।

महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात के बाद जीआरपी कर्मी पीडीडीयू जंक्शन पर जांच कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर लावारिस हाल में बोरा मिला। बोरा में हलचल होती देख जीआरपी कर्मियों ने बोरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरे में अजगर थे। सावधानी पूर्वक बोरे को उठाकर जीआरपी थाने पर लाई।
विज्ञापन


इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें पांच और सात फुट के दो अजगर और तीन से चार फुट के दो कोबरा नाग थे। स्टेशन पर पहुंचे वन रक्षक सुभाष कुमार और उनकी टीम ने नाग और अजगर को अपने साथ ले गए। 

जीआरपी ने कही ये बात
इस सबंध में जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर सर्प बरामद हुए हैं। सर्प को बरामद कर वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया है। 

कहा कि पहली नजर में लगता है कि अजगर और नाग को ट्रेन से तस्करी कर कहीं ले जाया जा रहा था। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था देख कर तस्कर डर कर सर्प से भरे बोरे स्टेशन पर छोड़ कर इधर उधर भाग गए होंगे। जीआरपी की सक्रियता से सर्प बरामद हो गए अन्यथा यात्रियों के लिए खतरनाक हो सकता था। तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी बरामद हुए हैं सर्प
रेलवे स्टेशन पर इससे पहले भी सर्प बरामद हो चुके हैं। 19 मई 2023 को आरपीएफ ने रेलवे जंक्शन के दक्षिणी छोर पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट कार्यालय के पास से दोमुंहा (रेड सैंड बोआ) सर्प बरामद किया था। वहीं 14 फरवरी 2023 को आरपीएफ ने तीन सपेरों को कोबरा नाग के साथ गिरफ्तार किया था। 

तीनों ट्रेनों में यात्रियों को सर्प दिखाकर उनसे पैसे लेते थे। इसके पहले वर्ष 2018 में पीडीडीयू जंक्शन के रेलवे यार्ड में पांच सौ से अधिक की संख्या में मृत सर्प मिले थे। उस समय आशंका जताई गई थी। सर्प की तस्करी की जा रही होगी और सर्प मृत हो गए होंगे। सुरक्षा को देखते हुए तस्कर मृत सर्प को यार्ड में फेंक कर भाग गए होंगे।

महाशिवरात्रि पर सपेरे अधिक करते हैं सर्प की डिमांड
महाशिवरात्रि के मौके पर सपेरे सर्प को दिखाकर लाेगों से पैसे मांगते हैं। कुछ सपेरे इस बीच जंगलों में जाकर प्रतिबंधित सर्प को पकड़ते हैं और जहरीले जंतु के दांत तोड़ देते हैं। इसके बाद उसे सपेरो को बेच देते हैं। यह भी ऐसा ही मामला लगता है। हालांकि कोबरा के दांत नहीं टूटे थे। सुभाष कुमार, वन रक्षक, मुगलसराय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें