जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बुधवार की शाम कैंप कार्यालय पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं संग बैठक कर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सिंचाई व्यवस्था सुचारू रूप चलाएंं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सिंचाई की समस्या के निराकरण हेतु कोई भी कृषक अपने क्षेत्र के नहर प्रणाली से सम्बन्धित प्रखण्ड अधिशासी अभियन्ता चन्द्रप्रभा प्रखण्ड के मोबाइल नंबर 9415323478, अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड के नंबर 9454414780, अधिशासी अभियन्ता मूंसाखाड प्रखण्ड के नंबर 9415190430 सहायक अभियन्ता लिफ्ट सिंचाई निर्माण खण्ड के नंबर 9454415225 और सहायक अभियंता लघुडाल नहर के नंबर 9454414828 पर संपर्क कर सकता है। उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि अपने सहायक विकास अधिकारियों (कृषि) को संबंधित क्षेत्रों में भेजकर सत्यापन कराएं कि नहरों का पानी कहां तक पहुंच रहा है। यदि टेल तक पानी नही पहुंच रहा है तो तत्काल संबंधित प्रखण्ड के अधिशासी अभियन्ता से सम्पर्क कर टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मियों को भी भेजकर सत्यापन कराएं।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, आरके सिंह, जेपी वर्मा, मो.ईसा, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।