फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डेढ़ घंटे लगाया जाम

Fri, 19 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में लावारिस तरीके से रखे जाने का विरोध्ा किया और मुआवजे के लिए डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पाकर वहां पहुंचे सदर एसडीएम गिरीश कुमार के समझाने बुझाने पर     डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन



सेरूका गांव निवासी अनमोल सिंह (14) की बुधवार की शाम सवैयां पट्टीदारी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिवार के लोग भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने शव को रख लिया और कहा कि गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा।

 सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीण और मृतक के पिता रामाज्ञा सिंह जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और शव जमीन पर लावारिस हाल में पड़ा था।
विज्ञापन



शव की यह उपेक्षा देख ग्रामीण शव उठा ले गए और भगवानपुर पुलिया के समीप शव को रखकर जाम लगा दिया। लोग डीएम को मौके पर बुलाने और मृतक के परिवारवालों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने के बाद सैयदराजा थानाध्यक्ष रामनिहोर मिश्र व सीओ सदर राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। तब एसडीएम सदर गिरीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें