फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत पर लगाया जाम

Sat, 27 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के महेवा गांव के समीप शुक्रवार की मध्याह्न लगभग पौने बारह बजे तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचकर अलीनगर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार और सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने परिवारवालों को समझाया और शासन से मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। रामआशीष सोनकर (45) गुरुवार को महेवा गांव अपने ससुराल गया हुआ था। शुक्रवार को सूजाबाद लौटते समय पैदल ही हाइवे पार कर रहे थे।
विज्ञापन


 इसी दौरान वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ    गए    और उनकी मौके  पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों क ेअनुसार स्कार्पियों काले रंग की और उसपर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें