फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में लगाई डुबकी

Wed, 21 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौनी अमावस्या पर्व पर मंगलवार को पश्चिम वाहिनी गंगा के बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ठंड के बाद भी लोगों के गंगा नहाने का उत्साह कम नहीं रहा।
विज्ञापन



इसके बाद विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन का क्रम चला। लोगों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार भिक्षुओं को दान-दक्षिणा भी दी। इस दौरान लगे मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। एक तरफ जहां महिलाओं ने घर गृहस्थी के सामानों की जमकर खरीदारी की, तो बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की और चरखी झूलों का जमकर आनंद उठाया।



 
मौनी अमावस्या पर पश्चिम वाहिनी मां गंगा में स्नान-दान करने का काफी माहात्म्य बताया जाता है। इसे देखते हुए स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर ही आसपास के जनपदों के अलावा बिहार के आस्थावान नर नारियों के विभिन्न वाहनों से गंगा तट पर आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन



रात में श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से संपूर्ण गंगा तट का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। यहां तक कि गंगा में छोटी-छोटी नावों से बैरीकेटिंग करने के साथ ही गोताखोरों को भी तैनात किया गया था। ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए।


 तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी पांच महिलाओं को चेन छिनैती के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिलाएं संदिग्ध हाल में मेले में घूम रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें