पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम ऑर्बिट कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रुड़की, उत्तराखंड के लिए रवाना हुई। टीम की कमान युवा तेज गेंदबाज विशाल राय को सौंपी गई है। टीम के कोच शौजब हुसैन और मैनेजर विभाष श्रीवास्तव होंगे। कोच के मुताबिक, टीम में अम्मार आब्दी, प्रिंस टाइगर, आकाश वर्मा, विशाल पटेल, विवेक राय, अंशु सिंह, आशीष पाल, शिवम यादव, कृष्णा, पीयूष, करण और पंकज शामिल हैं। टीम का पहला मुकाबला 10 जून को रुड़की में खेला जाएगा, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा। संवाद