फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 9:40 बजे वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम 4:10 बजे पहुंची

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण अप और डाउन की ओर जाने वालीं ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। सोमवार को आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 09:40 बजे के बजाए छह घंटे की देरी से शाम 04:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से आईं। इससे यात्रियों काे परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे तक अप की ओर जाने वाली राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट साढ़े 3 घंटे, उधना-जयनगर स्पेशल फेयर 7 घंटे, एसएसएस हुबली- रक्सौल छह घंटे लेट रही। वहीं दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल पौने 8 घंटे, दुरई-गोड्डा विकली एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू सवा घंटे लेट रही।
दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, पुरी-नई दिल्ली स्पेशल फेयर 2 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे, कोटा-पटना 2 घंटे, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस पौने 2 घंटे, दिल्ली- कमाख्या ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे, डिब्रूगढ़-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं योग नगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, बीकानेर-हावड़ा सवा 2 घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार-भुवनेश्वर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार-कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 4 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें