फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 57 करोड़ रुपये खर्च कर तीन लाख घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सिंचाई विभाग कॉलोनी में बिछाई जा रही पाइप लाइन। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

नगर की पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए जल निगम नगरीय की ओर से बनाई गई करीब 57 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिलने के बाद कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके तहत अब तक करीब सात किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। योजना पूरी होने के बाद करीब तीन लाख लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा।
नगर में पानी की पांच नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा और करीब 140 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। वहीं 7114 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। टंकियों में पानी पहुंचाने के लिए 12 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल निगम नगरीय ने पीडीडीयू नगर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 87 करोड़ 50 लाख दो हजार रुपये की कार्ययोजना तैयार की थी। शासन ने योजना में संशोधन कर 57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
इनसेट
बनाई जाएंगी पांच टंकियां, लगाए जाएंगे 12 ट्यूबवेल
योजना के अनुसार नार्थ जोन नगर के बाहरी इलाकों में पांच पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। पथरा भाग-एक में 2700, पथरा भाग-दो में 1300, चतुर्भुजपुर और शाहकुटी में 1500-1500 तथा महमूदपुर में 2900 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। टंकियों में पानी पहुंचाने के लिए 12 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन टंकियों के माध्यम से 7114 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।
इनसेट
दो जोन में बांटकर चल रहा है कार्य
अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) योजना के तहत नगर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए साउथ और नार्थ जोन बनाए गए हैं। साउथ जोन में अलीनगर और आसपास के क्षेत्रों को, जबकि नार्थ जोन में नगर के अन्य हिस्सों को शामिल किया गया है। वर्तमान में दोनों जोन में योजना से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
दोनों जोन में काम शुरू करा दिया गया है। वर्तमान में पाइपलाइन बिछाने और ट्यूबवेल स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद टंकियों का निर्माण शुरू किया जाएगा। मार्च 2027 तक योजना से जुड़े कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। — कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड प्रथम, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें