पीडीडीयू नगर। लोकास्था का महापर्व डाला छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 18 अक्तूबर से किया जाएगा। 12 नवंबर तक यह ट्रेन जयनगर से बुधवार और शनिवार को जबकि आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
दीपावली और डाला छठ पर बड़े पैमाने से महानगरों से लोग अपने गांव लौटते हैं और त्योहार के बाद वापस काम पर जाते हैं। त्योहारी सीजन में सभी ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने जय नगर से पटना, पीडीडीयूनगर, वाराणसी, लखनऊ होते हुए आनंद बिहार के बीच ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे ट्रेन खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन एक बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी तरह जयनगर से 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम सात बजे खुलकर दूसरे दिन शाम तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में दस शयनयान, आठ सामान्य कोच होंगे।