बलिया। दुर्गा पूजा समिति पंडालों में बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके लिए समितियाें को अस्थाई कनेक्शन विद्युत निगम से लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए निगम के जेई व लाइनमैन पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से संपर्क करने लगे हैं।
शहर में सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 667 पंडालों की स्थापना की जाती है। इसके लिए कनेक्शन लेने का प्राविधान पहले से ही है लेकिन हर वर्ष बिजली उपयोग के लिए एक भी कनेक्शन नहीं लिया जाता है। ऐसे में अब पूजा कमेटियों को कनेक्शन लेना आसान हो गया है। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारी आफ लाइन आवेदन विद्युत वितरण खंडों पर देगा। उस पर ही निगम की तरफ से स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए कमेटी को 3500 रुपये का भुगतान करना होगा। यह स्थाई कनेक्शन चार दिनों के लिए दिया जाएगा। विद्युत वितरण निगम बलिया के एक्सईएन नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि पूजा पंडालों के लिए कनेक्शन अनिवार्य है। एक आवेदन पर कनेक्शन तत्काल दिया जाएगा। पूजा कमेटियों को अवगत करा दिया गया है।