फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक रूप से हुआ पर्यूषण पर्व का पारण

Mon, 21 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज के पर्यूषण पर्व का समापन रविवार को हुआ।
विज्ञापन


 इस मौके पर नगर के पोद्दार भवन में सामूहिक रूप से पारण कार्यक्रम हुआ। इसमें वाराणसी और मुगलसराय के जैन समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

इस दौरान 11 दिनों तक उपवास रखने वाले मानसी और यश पटेल को सम्मानित भी किया गया। समारोह में लोगों ने जैन समाज के विशेषता पर प्रकाश डाला।

इस दौरान मौजूद लोगों ने 11 दिनों तक उपवास करने वाले युवाओं को गुड़ पानी सहित अन्य पेय पदार्थ पिलाकर व्रत तुड़वाया।

इस दौरान महिलाओं ने गुजराती गरबा प्रस्तुत किया और गीत संगीत से माहौल पूरी तरह गुंजायमान रहा। बाद में समाज के लोग सामूहिक भोज में शामिल हुए और बाद में उपस्थित लोगों को प्रसाद के रूप में श्रीफल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वाराणसी से किरीट भाई शाह, विपिन भाई दोषी, मुकेश माटलिया, सुराना जी और मुगलसराय के सोनी बाबू, अशोक पटेल, सुभाष तुलस्यान, पीसी गुप्ता, राज सरैया, राजेन्द्र जैन, ओमप्रकाश जायसवाल, सुशील मित्तल, आरके जैन, कैलाश पोद्दार , राम पोद्दार,  दिलीप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें