फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के लिए जिले में 240 बेड की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। महामारी से निबटने के लिए चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में 240 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही संक्रमित मरीजों को इलाज की व्यवस्था भी पूरी सावधानी की जा रही है। अप्रैल माह जनपदवासियों के लिए दुखद रहा है। आए दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को चकिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वही पॉजीटिव मरीजों के लिए होम आइशोलेशन की व्यवस्था की गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चकिया अस्पताल में 240 बेड की व्यवस्था की गई है। वही कंट्रोल रूम के माध्यम से मरीजों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के होम आइसोलेट किए गए मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें