फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बाजार में मंदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोविड-19 संक्रमण का साया अब शहर व कस्बाई बाजार पर पड़ने लगा है। कोरोना के भय से लोग घरों के अंदर कैद हो गए हैं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसे में दुकानदारों का पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में कट रहा है। कोरोना का यह इफेक्ट सीधे तौर पर व्यापारियों को आर्थिक आघात पहुंचा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है। व्यापारियों की माने तो साप्ताहिक दो दिवसीय बंदी और बाजार का यह हाल ज्यादा दिन तक बना रहा तो हम सभी को खाने के लाले पड़ जाएंगे। विदित हो कि इन दिनों कोरोना का प्रकोप तेजी से पूरे देश में बढ़ा है। स्थिति इतनी खराब है कि यूपी के प्रमुख शहरों में लोग तेजी से इसकी जद में आ रहे हैं, वहीं चंदौली जनपद में भी कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सबसे चिंताजनक यह कि अबकी बार कोरोना की जद में आकर मरने वालों की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है, जिससे समाज का हर वर्ग डरा व सहमा हुआ है। एक तरफ जहां संक्रमण के फैलने का खतरा है, वहीं व्यापारी वर्ग के समक्ष घर-परिवार चलाने के लिए आर्थिक दुश्वारियां हैं, जिससे इन दिनों एक-एक व्यापारी जूझ रहा है। व्यापारियों की माने तो ऐसे वक्त में सरकार को जनता तक आर्थिक सहयोग देकर उनकी मदद करनी चाहिए। लेकिन सरकार इस विषम हालात में केवल चालान व जुर्माने पर ध्यान दे रही है। गरीबों व मजदूर वर्ग के समक्ष खाने के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें