फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर के योगदान पर गर्व

Wed, 25 Jan 2017 01:13 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
जयंती में मंच पर आसीन अतिथि।
विज्ञापन
क्षेत्र के लक्ष्मनगढ़ स्थित लच्छु ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में बिहार के  पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती परंपरागत ढंग से मनाई गई। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। जीवन पर चर्चा की गई। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेता प्रभुनारायण यादव ने कर्पूरी ठाकुर  के  चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा  कि कर्पूरी ठाकुर समाज मे समानता के पक्षधर थे। उन्होंने निचले स्तर के लोगों  के लिए विकास व देश को स्वतंत्र कराने मे अहम भूमिका निभाई।
उनके नेतृत्व  में प्रदेश और समाज का विकास हुआ है। वह नाई समाज में जन्म लेकर इनके गौरव  केा बढाया। वहीं उनकी अनेकों उपलब्धियां गिनाई। विशिष्ट अतिथि  इंद्रजीत शर्मा, वकील शर्मा, माधव शर्मा, रामसिंह, सुभाष यादव, मनोज प्रधान, निरहु  शर्मा, चंद्रमा यादव, सदानंद यादव, रमेश शर्मा बंलबुल सलमानी शंभु शर्मा,  लक्ष्मी कांत प्रजापति, अंबिका प्रजापति आदि रहे। अध्यक्षता मोहन शर्मा ने और संचालन  रामावतार शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें