फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार बदले जाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। भोजापुर गांव में जर्जर विद्युत तार टूटकर गिर जाने के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने सकलडीहा स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से चलते जर्जर तार को बदला नहीं जा रहा है। इससे वह आए दिन टूटकर गिर जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद लोगों को शांत कराया। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सकलडीहा उपकेंद्र से सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से भोजापुर गांव में बिजली की आपूर्ति की जाती है। जर्जर होने के कारण विद्युत तार आए दिन टूटकर गिर जा रही है। जो कि कभी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। बुधवार को जर्जर तार टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग किसी प्रकार बच गए। अधिकारियों की लापरवाही से नाराज ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। इस बाबत जेई मनोज पटेल ने बताया कि जर्जर तार को बदलने के लिए स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। शीघ्र तार को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें