फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नगर पालिका में विरोध प्रदर्शन, सभासदों ने उठाए सफाई और कार्यप्रणाली पर सवाल

विज्ञापन
शाहगंज नगर पालिका में विरोध प्रदर्शन कर सभासदों ने उठाए सफाई व कार्यप्रणाली पर सवाल। स्रोत-संवा
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी और एक लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर सोमवार को सभासदों का आक्रोश खुलकर सामने आया। पालिका परिसर में एकत्र हुए सभासदों ने विभिन्न जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी और एक लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में उन्होंने नायब तहसीलदार राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रहे सभासदों का कहना था कि बुढ़वा बाबा तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के बाद भी समय रहते सफाई नहीं कराई गई। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। आरोप था कि शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक कार्रवाई की गई। सभासदों ने यह भी कहा कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए उपलब्ध नगर पालिका की गाड़ी लंबे समय से उपयोग में नहीं लाई जा रही है, जिससे शहर में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा नामांतरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान सभासदों ने जेसीज चौराहे से आजमगढ़ रोड तक कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि सड़क पर गिट्टी बिखरी होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने सभासदों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया और समस्याओं की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। धरना-प्रदर्शन में सभासद शशिकला, चंद्रकला यादव, रामप्रसाद मोदनवाल, श्यामजी गुप्ता, रूपेश जायसवाल, छेदीलाल वर्मा, अर्पित जायसवाल, फैजान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें