फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीक्षांत समारोह के बाद एबीवीपी का प्रदर्शन, हाउस अरेस्ट का विरोध

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के बाद सोमवार शाम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्र
विज्ञापन
विश्वविद्यालय गेट पर पुलिस व प्रशासन का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को 30वें दीक्षांत समारोह के समापन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला फूंका। एबीवीपी के अनुसार, समारोह के दौरान संगठन के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था। इसी के विरोध में सोमवार शाम सात बजे 10 कार्यकर्ता मुख्य गेट पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। हाउस अरेस्ट की घटना की जांच कराए जाने की मांग की। कुछ देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्वक लौट गए। एबीवीपी के प्रांत एवं विभाग संयोजक शानू सिंह ने कहा कि एक ओर विश्वविद्यालय संगठन के पदाधिकारियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देता है, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जाता है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें