फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। धान क्रय न होने व छुट्टा पशुओं से परेशान क्षेत्र के किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। अंत में किसानों ने एसडीएम को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। वहीं क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी नहीं हो पाने से भी किसान खासे परेशान हैं। प्राकृतिक आपदाओं में किसानों की बर्बाद हो चुकी फसलों का क्षतिपूर्ति का मुआवजा तो दूर उनकी अन्य समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कर्ज और कमरतोड़ महंगाई के कारण किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। खेती में प्रयुक्त होने वाले बिजली, पानी, गैस, खाद, और दवा के दाम चरम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सीएए व एनआरसी कानून वापस लेने की मांग भी की। साथ ही तहसील प्रशासन से वंशीपुर गांव में ग्रामसमाज की जमीन पर किया गया कब्जा हटाने को कहा। प्रदर्शन करने वाले किसानों में श्रवण कुशवाहा, शशीकांत सिंह, रमेश राय, संजय यादव, रामप्यारे सैनी, हरिशंकर, सुनीता, तूफानी गोंड, ओमप्यारे, मूसे राम, अलियार, समरजीत, रविंद्र मिश्रा, दुर्गेश यादव, शिवपूजन विश्वकर्मा, अजय यादव, सुन्नर राम, सागर साव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें