पीडीडीयू नगर। नगर के लाठ नंबर एक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर की भूमि पर कब्जा किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को वार्डवासी धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी ने लोगों को शांत कराया और मामले को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने विवाद के समाधान होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने देने का आश्वासन दिया। इसके बाद वार्डवासियों ने धरना समाप्त किया। वेस्टर्न बाजार में 14 बिस्वा जमीन में काफी पुराना श्री विश्वकर्मा मंदिर है। वार्डवासियों ने आरोप लगा कि कुछ दिनों पूर्व पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने मंदिर के मुख्य द्वार के सामने की भूमि पर ईंट से दीवार खड़ी करनी शुरू कर दी थी। वार्डवासियों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा मंदिर के मुख्य मार्ग पर कब्जा किया जा रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र जांच करने की मांग की है। इस मौके पर हिंदु युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, चंद्रेश्वर जायसवाल, मुुकेश कुमार, राकेश रोशन सिंह बागी, अजय गुप्ता मानू, रेखा चौहान, मुकेश कुमार, चंद्रप्रकाश शर्मा, रमेश चौहान, सोमनाथ जायसवाल, राम सिंह चौहान, सचिन चौबे, वीरेंद्र शर्मा, शुभम सिंह रहे।