फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव में क्षमता से अधिक सवारियों को ढोया जा रहा, दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया । बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला घाट पर लोग जान जोखिम डालकर नाव से सफर करने को मजबूर है। पांटून पुल के अभाव में लोग टांडा से मार्कंडेय महादेव मंदिर छोटी नावों से जानों को विवश हैं। वहीं अधिक लाभ के चक्कर में नाविक नावों पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठा ले रहे है। किराया का कोई मानक भी नही है। इससे लोगों में आक्रोश है । टांडाकला घाट से मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने के लिए दो वर्ष पूर्व लोग नाव से सफर करते थे । केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पांटून पुल का उद्घाटन कर उसे चालू करा दिया। बरसात से पूर्व 15 जून को पीपा पुल हटा दिया गया था। इसके बाद से लोग नावों के सहारे आ जा रहे थे। वर्तमान में छोटी नावों में क्षमता अधिक सवारी को बैठाया जा रहा है, जो कि कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। इसके अलावा प्रति व्यक्ति 60 से 70 रुपये किराया लिया जा रहा है। ग्रामीण अशोक यादव, सतीश यादव, अमित सिंह, अनिल यादव, मुलायम यादव, सोनू, गोलू ने कहा कि एक तो क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बैठाना वहीं दूसरी तरफ प्रति व्यक्ति किराया बढ़ाना अतिनिंदनीय है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें