फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का विकास कराने का वादा

Mon, 18 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया गांव के रूप में चयनीत शिवपुर गांव में रविवार को आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह  का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य चाखन यादव के आवास पर आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने  गांव का तेजी से विकास कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में गांव से लेकर शहर तक स्वास्थ्य शिक्षा एवं सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है।

 गांव और किसानों के विकास के लियेे धन की कमी नही होगी। कहा कि जनपद में विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है।

 इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य चाखन यादव की मांग पर  कई निर्माण कार्य कराने की घोषणा किया। इसके पहले निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने माला फूल के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन



इस मौके पर दौरान रमेश यादव, सत्यवान मौर्या, धनंजय यादव, कपिलदेव यादव, अजीत सिंह गोलू, मुन्नु सिंह, सुनील सिंह, सरोज, दिनेश, रामबोल, कविलास, देवेन्त मौर्या आदि उपस्थित रहे। इसके बाद सरिता ने बाबा कालेजश्वरनाथ मंदिर और बाबा डगरिया सरकार आश्रम पहुंच कर माथा टेका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें