कंदवा। बरहनी ब्लॉक के जेवरियाबाद गांव निवासी और जननायक चंद्रशेखर विवि बलिया के पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह को अनुग्रह नारायण सिन्हा इंस्टीट्यूट पटना के बोर्ड ऑफ कंट्रोल का सदस्य नामित किया गया है।
प्रो. सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। विवि अनुदान आयोग नई दिल्ली ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। प्रो. योगेंद्र को सदस्य नामित किए जाने पर डॉ. समर बहादुर सिंह, अनुज सिंह, सोनू सिंह दीपू आदि ने खुशी जताई है।