पीडीडीयू नगर। बिजली न मिलने से रामनगर औद्याेगिक क्षेत्र फेज-2 की आठ फैक्ट्रीयां छह महीने से बंद हैं। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि इसके उद्यमियों का हर महीने 50 लाख से ज्यादा रुपये का नुकसान हो रहा है जो ये ब्याज के रूप में बैंक को दे रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में कुल 150 फैक्ट्रीयां हैं। जिनके नियमित संचालन के लिए 15 हजार किलोवाट बिजली की आवश्यता है। फिलहाल 10 हजार किलोवॉट का ही ट्रांसफार्मर है। जिसे गर्म होने पर रोजाना 25 फीसद यादि 35 से ज्यादा फैक्ट्रीयों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती। इससे भी लाखों रुपये का नुकसान उद्यमी उठा रहे हैं।
शासन की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र को 700 एकड़ में विकसित करने की योजना है। इसमें सैकड़ों फैक्ट्रीयां लगाई जानी है। जिनके बेहतर संचालन और मदद का भरोसा दिया जा रहा है पर जमीनी हकीकत यह है औद्योगिक क्षेत्र में संचालित मात्र 150 फैक्ट्रीयों को भी प्रर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में 150 फैक्ट्रीयों के लिए 15 हजार किलोवॉट बिजली की आवश्यकता है। वर्तमान में 10 हजार किलोवॉट का ट्रांसफार्मर है। नियमानुसार इसकी क्षमता का 80 फीसद ही चलाया जाना चाहिए लेकिन वर्तमान समय में यह सौ फीसद क्षमता के साथ चल रहा है। जिसकी वजह से यह जल्द ही गर्म हो जाता है। इससे बिजली विभाग को कई फीडर की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। रोजाना 25 फीसद यानि करीब 35 फैक्ट्रीयों की आपूर्ति बंद रहने से लाखों का नुकसान होता है। वहीं बिजली न मिलने से अभिषेक बंसल, करूण पांडेय, संजय लाखवानी, राहुल शर्मा सहित अन्य उद्यमियों की आठ फैक्ट्रीयां छह महीने से बंद है। इसके उद्यमी मशीनों का हर महीने 50 लाख से ज्यादा ब्याज चुका रहे हैं। इन्होंने छह महीने पहले कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं मिल पाया है।
इनसटे
दो वर्षों से लटका हुआ है 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर का कार्य
पीडीडीयू नगर। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं को देखते हुए मैंने 28 नवंबर 2022 को स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर औद्योगिक क्षेत्र में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। उन्होंने 5 दिसंबर 2022 को ट्रांसफार्मर के लिए उर्जामंत्री को पत्र लिखा था। तब से अब तक बिजली विभाग आज-कल का दावा कर रहा है। ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लग पाया है। जिससे उद्यमियों का नुकसान हो रहा है। अभी फिर से विभाग ने 24 अक्टूबर से ट्रांसफार्मर का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
इनसेट.....
सड़क ऊंची होने के बाद लटक रहे तारों से दुर्घटना की आशंका
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने बताया कि उद्योगपतियों की मांग पर फेस-1 व फेस-2 में नई सड़क बना दी गई है। नई सड़क के ऊंची बन जाने के कारण इसके किनारे बिजली के खंभों की ऊंचाई छोटी हो जाने से तार लटकने लगे हैं। इससे औद्योगिक इकाइयों में आने व जाने वाले ट्रकों के तारों से टकराने का खतरा बना हुआ है। यदि कभी ऐसा हुआ तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। बताया कि ऊंचे खंभे लगाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की गई है।
कोट......
विभाग औद्योगिक क्षेत्र की बिजली समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। फेज-1 में लगभग सभी समस्याओं का समाधान करा दिया गया है। वहीं फेज-2 में 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अक्टूबर माह में ट्रांसफार्मर लग जाएगा। इसके बाद अन्य समस्याओं के समाधान के अलावा कोई भी कनेक्शन पेंडिंग नहीं रह जाएगा। ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
-
रिपोर्टअमरेंद्र पांडेय