फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के जन्मदिन पर निकाला जुलूस

Sat, 26 Dec 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न आनुसंगिक संगठनों ने  वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया और मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के उपलब्धियों का बखान किया। 

साथ ही नगर में जुलूस निकाला गया।
भाजपा के जिला मंत्री गीतारानी गुप्ता की देख रेख में परमार कटरा स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल ने केक काटा और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


इसी तरह मुख्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर रेखा चौहान, सुभद्रा चौहान, किरण चौहान, बरखा, कमला देवी, मनोरमा तिवारी, देविका देवी आदि उपस्थितरहे। संचालन रीता निराला ने की।

इसी तरह भाजपा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष डा. विश्वनाथ चौहान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला। पड़ाव संवाददाता के अनुसार भाजपा के कैंप कार्याल्य पर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने केक काटा। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष रोशन लाल अग्रहरि की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जनम दिन केक काट कर मनाया गया। रोशन लाल अग्रहरि ने केक काटा मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें