कंदवा। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से ग्रामीणों को छुटकारा दिलाने के लिए बिजली विभाग ने बुधवार को अमड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पांच की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। नए ट्रांसफार्मर की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है।
विद्युत वितरण खंड-तीन के अधिशासी अभियंता आशीष सिंह ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े गांवों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है। अब उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नए ट्रांसफार्मर के लग जाने के बाद गर्मी में उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित परेशानी नहीं होगी। क्षेत्र के अमड़ा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से असना, धीना, रेरुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इनके माध्यम से अमड़ा, डिग्घी, कपसिया, कम्हरिया, पईं, पिपरदहां, जोगवां, कंदवा, दुबौलियां, चिल्हारी, डैना, चखनियां, भैंसउर, कोरमी, अरंगी, भदखरी, रामपुर, बरहनी, मुड्डा, असना सहित 120 गांवों और 70 राजकीय नलकूपों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
कंदवा। बिजली विभाग ने बिना किसी अग्रिम सूचना के ही ट्रांसफार्मर बदलने के लिए सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। इससे उपभोक्ताओं को गरीश सिंह, रणवीर सिंह आदि ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।