फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धर्मांतरण मामले में प्रार्थना सभाओं और कोचिंग सेंटरों की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ईटवा गांव में सामने आए कथित धर्मांतरण मामले की जांच तेज कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों (आईबी और इंटेलिजेंस) की पड़ताल के बाद सकलडीहा पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संचालित प्रार्थना सभाओं, किराये के मकानों और कोचिंग सेंटरों की जांच की। पुलिस का कहना है कि संभावित स्थानों की पड़ताल की जा रही है।
ईटवा गांव में हाल ही में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण के आरोप में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क और गतिविधियों की कड़ियां तलाशने में जुटी हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को सकलडीहा कस्बे के नागेपुर क्षेत्र में एक किराये के मकान में पुलिस ने जांच की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं धार्मिक गतिविधियों की आड़ में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि तो संचालित नहीं की जा रही थी। क्षेत्र में संचालित अन्य स्थानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर सकलडीहा, धानापुर, चंदौली और वाराणसी जनपद के कुछ क्षेत्रों में भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है। साथ ही मनियारपुर, रैपुरा, नईकोट, धरहरा और बंधवा सहित आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सूचना मिलने पर विभिन्न स्थानों की जांच की जा रही है। यदि किसी स्थान पर अवैध गतिविधि या नियमों के विपरीत कोई कार्य संचालित पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के साथ भवन स्वामी के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें