फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर डाक्टर को प्रियंका गांधी ने भेजा पत्र

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में डा.आरपी सिंह को सम्मानित करते रामजी गुप्ता। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वैश्विक महामारी कोरोना से जारी जंग में डाक्टरों के योगदान को भुलाया नहीं जाएगा। कोरोना के मरीजों के इलाज व सेवाभाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में जान हथेली पर रखकर डाक्टर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा दिखा रहे हैं मंडल रेल अस्पताल में नियुक्त संघर्ष के योद्धा डा. आरपी सिंह।
विज्ञापन

उनके सेवा के जज्बे की गूंज जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तक पहुंची तो उन्होंने इनके हौसले को सलाम करने के लिए अपना संदेश पत्र भेजा। संदेश पत्र को शहर कांग्रेस कमेटी के रामजी गुप्ता ने रविवार को कोरोना फाइटर के नोडल अधिकारी डा.सिंह को सौंपा। बताया कि पत्र में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि डा. सिंह द्वारा इस आपदा में सच्चे सैनिक के रूप में की गई सेवा लोगों के लिए प्रेरणा है। उनके द्वारा उठाया गया कदम सच्ची देशभक्ति को दर्शाता है। इस दौरान डा. सिंह का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें