फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईवे किनारे कारागार मंत्री ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
कोपागंज में एक पेड़ मां के नाम-2026' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में छात्राओं को पौधा वितरि
विज्ञापन
पौधरोपण अभियान के के तहत रविवार को कारागार विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। उन्होंने सदर तहसील के कोपागंज विकासखंड अंतर्गत हिकमा के पास वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधे लगाए। मंत्री ने जनपदवासियों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हर वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रदेश के वनावरण क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।कार्यक्रम के बाद राजन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंत्री ने छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पौधरोपण व उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर और मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की। मोहम्मदाबाद गोहना। अभियान के तहत मंडलायुक्त विवेक कुमार ने रविवार को तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पौधरोपण किया। उन्होंने जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मंडलायुक्त ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप और भुजई क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सफल होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय लोगों से पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने मऊ स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में फलदार और छायादार पौधे रोपे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार और उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें