फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़, शराब की बोतलें मिलीं

विज्ञापन
इलिया कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कूड़े से पटा विद्यालय परिसर। संवाद
विज्ञापन
इलिया। प्राथमिक विद्यालय-प्रथम में शरारती तत्वों ने बृहस्पतिवार की रात तोड़फोड़ की। सुबह विद्यालय खोलने पहुंचे प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश गुप्ता ने देखा, तो रोशनदान टूटा है। कक्षा में शराब की खाली बोतलें मिलीं। कूड़ा करकट फेंका गया था। इसके अलावा हेड मास्टर की मेज पर रखे ग्लास भी टूटे थे। परिसर में गंदगी फैली मिलीं थी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय को अक्सर शरारती तत्व निशाना बनाते हैं। परिसर में शौच कर देते हैं, रात के अंधेरे में असमाजिक तत्व शराब भी पीते हैं। गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को मामले से अवगत कराने के साथ ही स्थानीय थाने में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है। शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें