फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिला अस्पतालों में खुलेंगी प्रेरणा कैंटीन, महिला समूहों को मिलेगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में लाखों मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाले जिला चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल में दिन प्रतिदिन सुविधाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में अब इन अस्पतालों में प्रेरणा रसोई खोलने की तैयारी है। इसके संचालन की जिम्मेदारी जिले की महिला समूहों को दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रेरणा रसोई का प्रस्ताव अस्पताल प्रशासन की तरफ से तैयार किया गया है। सुविधा शुरू होने पर यहां भर्ती सभी मरीजों को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1000 से 1100 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा इमरजेंसी में गंभीर बीमारी से ग्रसित 10 से 20 मरीज भर्ती होते हैं। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सालय परिसर में प्रेरणा कैंटीन खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कैंटीन खोली जाएगी। कैंटीन में मरीज को निशुल्क तो तीमारदारों को डिस्काउंट रेट पर भोजन व नाश्ता दिया जाएगा।


रद्द हो सकता है वेंडर का ठेका
इधर जिला अस्पताल के महिला विंग में हाल ही में दलिया में कीड़े मिलने की घटना के बाद सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाना परोसने वाली कंपनी का ठेका रद्द कर अब यहां प्रेरणा रसोई खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें