फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महानिशा में भक्तों पर बरसी मां महाकाली की कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर मां काली पूजा की परंपरा रही है। नगर सहित जिले में कई स्थानों पर पूजा पंडाल सजाकर मां काली की पूजा अर्चना की जा रही है। दीपावली पर रविवार को दिन भर पंडालों में दर्शन पूजन कर क्रम बना रहा है और लोगों ने माता के खूब जयकारे लगाए। पंडालों के आसपास मेला लगा रहा। दर्शन पूजन के बाद लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

नगर के न्यू महाल (नई सट्टी), मानसनगर, लोको कालोनी, अमोघपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी सहित अन्य स्थानों पर पंडाल सजाकर मूर्तियां स्थापित की गई। पंडाल के आस पास विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट की गई और लाउडस्पीकरों पर देवी गीत बजाए गए। इससे माहौल भक्ति मय बना रहा। आधी रात के वक्त विधि विधान से मां काली की पूजा अर्चना की गई और भव्य आरती उतारी गई। यहां दर्शन पूजन के लिए लोगों की कतार लगी रही। इसी तरह आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी स्थित काली मंदिर पर महानिशा पूजा हुई। वहीं चकिया मां काली मंदिर पर, चंदौली, सकलडीहा, धानापुर, नियामताबाद, सैयदराजा, चहनियां, शहाबगंज, इलिया, नौगढ़ सहित अन्य इलाकों में काली मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें