झंडे, बैच और स्टीकर की खरीदारी करते लोग।
स्वतंत्रता दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाने की तैयारी सरकारी और निजी स्तर में रविवार की शाम से ही चलती रही। सोमवार को सरकारी कार्यालयों से लेकर तमाम निजी संस्थानों में झंडोतोलन किया जायेेगा। स्कूली बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह रहा।
चंदौली में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, डीआरएम कार्यालय पर मंडल प्रबंधक किशोर कुमार, नगर पालिका कार्यालय एवं नगर पालिका इंटर कालेज में चेयरमैन रेखा जायसवाल झंडा फहरायेंगी। स्कूली बच्चे रविवार शाम को झंडा, बैज, स्टीकर, कैप आदि की खरीदारी में जुटे रहे। आजादी का जश्न मनाने क जोश एक दिन पहले ही जिले में हर तरफ दिखने लगा है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के जनपद में जबरदस्त उत्साह रहा। इस विद्यार्थी स्कूलों में भाग लेने के लिए सुबह से ही तिरंगा झंडा बेचने वाली दुकानों पर जम गये और अपने मनपंसद की तिरंगे से जुड़ी समाग्री भी खरीदारी की। आजादी दिवस मनाने का उमंग और जुनून देखने को मिला। आरपीएफ ने परेड से पहले रविवार को जमकर रिहर्सल की। उसके बाद डीआरएम कार्यालय पर होने वाले कार्यक्रम स्थल पर भी बैंड के साथ डीआरएम को सलामी देन के लिए परेड रिहर्सल किया। वहीं पुलिस लाईन में भी परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने अंतिम रिहर्सल की। शिक्षण संस्थानों में होने वाले कार्यक्रमों में भी बच्चों ने कार्यक्रम की रूप रेखा तय की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।